सरकार अगर नूपुर और जिंदल को जेल भेज देती तो उप्र में हिंसक घटनाएं नहीं होती : राजभर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2022

हरदोई (उत्तर प्रदेश)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को कहा कि ‘बयानों द्वारा आग उगलने के मामले में अगर सरकार ने नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल पर मुकदमा दर्ज कर उनको जेल भेज दिया होता तो प्रदेश में जो हिंसक घटनाएं हुई हैं वह नहीं होती।’’ हरदोई में पत्रकारों से बातचीत में सुभासपा अध्यक्ष राजभर ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला और सरकार पर बयान देने वाले नेताओं को बचाने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव में ‘क्रॉस वोटिंग’ के बाद जद(एस) के अंदर कलह खुलकर सामने आ गई

गौरतलब है कि तीन जून को जुमे की नमाज के बाद कानपुर के कुछ हिस्सों में हिंसा भड़क गई थी क्योंकि दो समुदायों के सदस्यों ने एक टीवी बहस के दौरान भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर कथित अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में दुकानों को बंद करने के प्रयासों में ईंट-पत्थर और बम फेंके थे।

हालांकि भाजपा ने घटना के बाद नूपुर शर्मा को निलंबित कर दिया और दिल्‍ली में भाजपा के मीडिया प्रभारी नवीन जिंदल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। ओमप्रकाश राजभर ने 2022 का विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर लड़ा जबकि इसके पहले 2017 में वह भारतीय जनता पार्टी के साझीदार थे। बाद में उन्होंने भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया था।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी से हाथापाई और हिरासत पर बोले शशि थरूर, सरकार का रवैया शर्मनाक, दूर होकर भी दिल दिल्ली में है

साइबेरिया में संदिग्ध Plague पर Donald Trump करेंगे Vladimir Putin से बात

India-Ghana Relations | विदेश मंत्री जयशंकर का घाना दौरा! भारत-अफ्रीका संबंधों को मिली नई ताकत, कृषि और विज्ञान क्षेत्र में बड़े समझौते

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत