2019 में सरकार बनी तो राफेल की करेंगे जांच: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2019

 नयी दिल्ली। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में वादा किया है कि अगर वह सत्ता में आई तो राफेल मामले और नरेंद्र मोदी सरकार के समय हुए दूसरे सौदों की जांच कराई जाएगी। उसने यह भी कहा कि देश का पैसा लूटकर विदेश भागे अपराधियों को देश में लाकर उनके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई भी जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: युवाओं से प्रियंका की अपील- कांग्रेस का घोषणापत्र पढ़ें और असल मुद्दों पर दें ध्यान

पार्टी ने सोमवार को जारी अपने घोषणापत्र में कहा, ‘‘कांग्रेस बिना किसी भेदभाव के भ्रष्टाचार निरोधक कानून को लागू करेगी। राफेल और पिछले पांच वर्षों में इस सरकार द्वारा किए गए दूसरे सौंदों की जांच कराई जाएगी।’’ 

इसे भी पढ़ें: देश को तोड़ने वाला है कांग्रेस का मैनिफेस्टो, नेहरू परिवार की गलतियों को बढ़ा रहे आगे: जेटली

कांग्रेस ने कहा, ‘‘हम उन कारणों और परिस्थितियों की भी जांच करेंगे जिनमें पिछले पांच वर्षों में कई भ्रष्टाचारियों और घोटालेबाजों को देश छोड़ने की इजाजत दी गई। इन लोगों को वापस लाकर इनके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।’’ गौरतलब है कि कांग्रेस राफेल विमान सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाती आ रही है, हालांकि सरकार ने उसके आरोपों को खारिज किया है। 

प्रमुख खबरें

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार