देश को तोड़ने वाला है कांग्रेस का मैनिफेस्टो, नेहरू परिवार की गलतियों को बढ़ा रहे आगे: जेटली

arun-jaitley-reaction-on-congress-manifesto-2019

केंद्रीय वित्त मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस का आज का नेतृत्व जिहादियों और माओवादियों के चंगुल में है।

नई दिल्ली। कांग्रेस द्वारा जारी किए गए मैनिफेस्टो के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि यह देश को तोड़नेवाला एजेंडा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में कहा गया कि जो वो वादे करते हैं उसे निभाते हैं। इस घोषणा पत्र में ऐसी बातें हैं जो देश को तोड़ने वाली हैं और देश की एकता के खिलाफ हैं। नेहरू-गांधी परिवार की जम्मू कश्मीर को लेकर जो ऐतिहासिक भूल थी, उस एजेंडा को ये आगे बढ़ा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के 'जन आवाज' में न्याय को दी गई प्राथमिकता, रोजगार और किसानों का मुद्दा भी अहम

अरुण जेटली ने आगे कहा कि कांग्रेस का आज का नेतृत्व जिहादियों और माओवादियों के चंगुल में है। वो घोषणा पत्र में कह रहे हैं कि आईपीसी से सेक्शन 124-A हटा दिया जाएगा, देशद्रोह करना अब अपराध नहीं है। जो पार्टी ऐसी घोषणा करती है, वो एक भी वोट की हकदार नहीं है।

इसे भी पढ़ें: हिंदुओं के साथ आतंकवाद को जोड़ने के लिए शाह ने कांग्रेस को जमकर लताड़ा

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़