Khamenei के खिलाफ अगर कार्रवाई की तो परिणाम भुगतने को तैयार रहे अमेरिका: ईरान की चेतावनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2026

ईरान के सशस्त्र बलों के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ किसी प्रकार की कोई भी कार्रवाई नहीं करने की चेतावनी दी।

ट्रंप ने शनिवार को ‘पॉलिटिको’ को दिए एक साक्षात्कार में खामेनेई को ‘एक बीमार व्यक्ति’ बताया था और कहा था कि ‘उन्हें अपने देश को ठीक से चलाना चाहिए और लोगों की हत्या करना बंद करना चाहिए’।

ट्रंप ने कहा था कि ईरान में नए नेतृत्व की तलाश का समय आ गया है। ट्रंप की इन टिप्पणियों के बाद जनरल अबुलफजल शेखरची ने यह चेतावनी दी। ईरान की खराब अर्थव्यवस्था को लेकर 28 दिसंबर को शुरू हुए प्रदर्शनों पर अधिकारियों द्वारा की गई हिंसक कार्रवाई के बाद से अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है।

प्रमुख खबरें

तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में मातम: सड़क हादसे में अभिनेता Bharath Kanth और Cinematographer Trilok का निधन

Donald Trump to Visit China | ऐतिहासिक बीजिंग दौरा, ट्रंप और शी चिनफिंग की मुलाकात पर टिकी दुनिया की नजरें

Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident | मध्य प्रदेश सरकार ने दिए न्यायिक जांच के आदेश, सेवानिवृत्त जस्टिस संजय द्विवेदी करेंगे नेतृत्व

Donald Trump ने ठुकराया Iran का शांति प्रस्ताव: पूरी तरह अस्वीकार्य करार देते हुए दी गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी