अगर अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध हुआ तो इजराइल भी इससे अछूता नहीं रहेगा: हिज्बुल्ला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2019

बेरूत। लेबनान में हिज्बुल्ला के एक शीर्ष नेता ने कहा है कि यदि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध होता है तो अमेरिकी सहयोगी इजराइल भी इससे अछूता नहीं रहेगा। ईरान समर्थित हिज्बुल्ला के अल मनार टेलीविजन चैनल पर प्रसारित एक साक्षात्कार में हसन नसरल्ला ने कहा कि ईरान इजराइल के खिलाफ पूरी ताकत के साथ बमबारी करने में सक्षम है।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और ईरान के बीच वाक्युद्ध तेज हो गया है। नसरल्ला ने कहा कि जब अमेरिकी यह समझेंगे कि यह युद्ध इजराइल को समाप्त कर सकता है, तो वे पुनर्विचार करेंगे। उसने कहा कि इस क्षेत्र में हमारी सामूहिक जिम्मेदारी ईरान में अमेरिकी युद्ध को रोकने की दिशा में काम करने की है। नसरल्ला ने कहा कि इस संघर्ष को बढ़ाने में न तो सऊदी अरब और न ही संयुक्त अरब अमीरात का कोई हित है। हिज्बुल्ला को अमेरिका एक आतंकवादी संगठन मानता है।

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास