अगर गरीबों का मसीहा कोई है, तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है: CM शिवराज

By सुयश भट्ट | Nov 15, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जंबूरी मैदान में ‘जनजातीय गौरव दिवस समारोह’ को संबोधित किया। शिवराज ने कहा कि गोंडवाना राज्य के वक्त एक घड़ी की रानी कमलापति थी। जब अफगान से आए दोस्त मोहम्मद खान में रानी कमलापति का धोखे से राज छीन लिया। वहीं रानी कमलापति का सम्मान लौटाने के लिए पीएम मोदी का शिवराज ने आभार जताया।

इसे भी पढ़ें:रानी कमलापति ने तालाब में ली थी समाधी, PM मोदी ने रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर बढ़ाया उनका सम्मान: शिवराज   

शिवराज सिंह ने कहा कि पीएम ने बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर समारोह का आयोजन करवाने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री का स्वागत कीजिए और अभिनंदन कीजिए। मध्य प्रदेश की जनता की ओर से पीएम का स्वागत करना चाहता हूं। भोपाल से लेकर कई गढ़ की रानी कमलापति थी। और इसी लिए हबीबगंज का नाम मोदी ने रानी कमलापति के नाम पर रखा।

इसी कड़ी में सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर जमकर  निशाना साधा। जनजातीय गौरव दिवस समारोह को कांग्रेस के फिजूलखर्ची बताने पर शिवराज का पलटवार किया। कांग्रेस आईफा जैसे आयोजन करके फिल्मी कलाकारों पर करोड़ों खर्च करती है। लेकिन बीजेपी सरकार ने जनजातीय गौरव दिवस मनाया, तो अब कांग्रेस पेट में दर्द हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:भोपाल में प्रधानमंत्री के खाने के लिए की खास व्यवस्थाएं, पर्यटन विभाग ने ली जिम्मेदारी 

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के एक लव्य स्कूल खुलेगा, छात्रावास खुलेगा। यह सब कांग्रेस ने कभी नहीं दिए। सड़के कभी नहीं बनाए। बीजेपी ने बिजली लोगों को दिया। नीट की परीक्षा में बच्चे जा रहे उन्हें फ्री में कोचिंग दिया जा रहा है। पुलिस और आर्मी की भर्ती में भी कोचिंग दिया जाएगा। मुख्यमंत्री उद्धमी योजना शुरु कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि रोटी कपड़ा मकान लोगों की जरूरत है। पीएम मोदी ने आदिवासियों का सम्मान बढ़ाया। यह गरीब और आदिवासियों की स्थिति को बदलने का अभियान है। अगर गरीबों का मसीहा कोई है, तो वो मोदी है। उन्होंने कहा कि आज कई योजनाओं की शुरुआत करने आए हैं। अनाज लेने दूर जाना पड़ता था लेकिन अब राशन आपके गांव में मिलेगा। और ये अनाज वाहन के जरिए गांव-गांव में राशन पहुंचेगा। उन्होंने ‘राशन आपके ग्राम’ योजना का शुभारंभ किया गया।

इसे भी पढ़ें:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातीय गौरव दिवस समारोह स्थल पहुंचे 

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी जनजातीय समुदाय के लिए ‘राशन आपके ग्राम’ योजना का शुभारंभ कर संबंधितों को वाहनों की चाबी सौंपी। योजना में ग्राम स्तर पर जनजातीय समुदाय को उचित मूल्य राशन प्रदाय किया गया।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी दो व्यक्तियों की जेनेटिक काउंसलिंग कार्ड प्रदान कर मध्यप्रदेश सिकल सेल (हीमोग्लोबिनोपैथी) मिशन का शुभारंभ किया। मध्य प्रदेश ‘सिकल सेल उन्मूलन मिशन’ पर लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Nitish Kumar की Delhi में नई पारी, उपेंद्र कुशवाहा बोले- 20 साल बिहार की सेवा की, अब देश की करेंगे

Women’s Day 2026 Special । सिर्फ पैसा नहीं, Self Respect और Decision Making बनाती है आपको आत्मनिर्भर

Adani Group ने बढ़ाया भारत का मान, UNESCO के World Engineering Day का बना पहला भारतीय भागीदार

जो लोग चुप्पी पर सवाल उठा रहे थे, उन्हें भारत ने अपने अंदाज में सख्त जवाब दे दिया है