अगर तृणमूल सदस्य हमला करते हैं तो हम चुप नहीं बैठेंगे: भाजपा नेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2018

जलपाईगुड़ी। पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि अगर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के सदस्य उनके कार्यकर्ताओं पर हमला करते हैं तो उनकी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में एक प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को कल संबोधित करते हुए घोष ने दावा किया कि तृणमूल के कई नेता और कार्यकर्ता ताकत का जोर दिखा रहे हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकियां दे रहे हैं। 

 

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘या तो वे जेल जाएंगे या आमना- सामना होगा। हम अपने कार्यकर्ताओं को मारने वाली गोलियां गिन रहे हैं। ’’ उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने जवाब देने का फैसला किया तो पुलिस भी उन्हें रोक नहीं पाएगी।घोष ने कल यहां एक जनसभा में कहा, ‘‘हमने कई गुंडे देखे हैं। ऐसे हमलों को बर्दाश्त करने की सीमा होती है। हमने उन्हें लिखकर नहीं दिया है कि वे हम पर हमले करेंगे और हम उन्हें रसगुल्ला देंगे। हम भी जवाब देंगे।’’ 

 

तृणमूल नेता और मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने कहा कि प्रदेश भाजपा प्रमुख ने मारने की धमकी दी है और उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाने चाहिए। तृणमूल नेता ने कहा, ‘‘वह (घोष) लगातार धमकियां दे रहे हैं। यह कानून के खिलाफ है। उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाने चाहिए और उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए।’’ आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने स्वत : संज्ञान लेते हुए दिलीप घोष, भाजपा के जलपाईगुड़ी के सचिव देवाशीष चक्रवर्ती और छह अन्य पार्टी नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सूत्रों ने बताया कि उन पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

प्रमुख खबरें

Haiti में भारी बारिश के कारण हुआ भूस्खलन, 13 लोगों की मौत

भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल, जनता लोकसभा चुनाव में उसे सबक सिखाएगी: हुड्डा

Election Commission प. बंगाल में चौथे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 578 कंपनी तैनात करेगा

IPL 2024 MI vs KKR: नहीं थम रहा मुंबई इंडियंस के हार का सिलसिला, 12 साल बाद कोलकाता ने वानखेड़े में फहराया जीत का पताका