Relationship Advice: रिश्ते को बचाए रखना चाहते हैं तो झगड़े में पार्टनर को गलती से भी न बोले ये बातें

By एकता | May 09, 2022

पति-पत्नी का रिश्ता हो या फिर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का रिश्ता हर रिश्ते में थोड़े बहुत झगड़े होते रहते हैं। रिश्तों में छोटे-छोटे झगड़े होना आम बात है। लेकिन अगर बैठकर बात नहीं की जाए तो कब ये छोटे झगड़े बड़े हो जाएँ पता नहीं चलता। हद से ज्यादा झगड़ें रिश्ते के लिए ठीक नहीं होते हैं। कई बार झगड़ों के दौरान लोग जानें अनजाने में अपने पार्टनर से ऐसी बाते बोल जाते हैं जिनसे उन्हें बुरा लग जाता है। यहीं बाते आपके रिश्ते में खटाश पैदा कर देती हैं, जिससे आगे जाकर आपका रिश्ता खत्म हो सकता है। इसलिए झगड़े के समय कुछ ऐसी बाते होती हैं जिन्हें आप अपने पार्टनर को बोलने से बचेंगे तो आपका रिश्ता बचा रहेगा।

कई बार छोटा सा झगड़ा होते ही लोग एक दूसरे को आई हेट यू बोल देते हैं। लेकिन अगर आप बार-बार अपने पार्टनर को आई हेट यू बोलते रहते हैं तो कहीं न कहीं उन्हें बुरा लग सकता है। हो सकता है कि आपका पार्टनर आपको अपनी फीलिंग नहीं बताएं पर इन शब्दों का बार-बार इस्तेमाल करना उन्हें आहात कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: अपनी लाइफ में क्रिएट करना चाहते हैं फिल्मों जैसा परफेक्ट इंटिमेट सीन? इन टिप्स की लें मदद

मुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना

जब छोटे-छोटे झगड़े हद से ज्यादा बढ़ जाते हैं तो हर कोई सबसे पहले अपने पार्टनर को यही बात बोलता है कि उन्हें उनके साथ नहीं रहना है। अगर आप भी अपने पार्टनर पर इन शब्दों का इस्तेमाल करते हैं तो हो सकता है कि आपके पार्टनर को लगे की आपका उनसे मन भर गया है और अब आप उनसे प्यार नहीं करते। यह बातें आपके रिश्ते को खराब कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: First Anniversary: इन रोमांटिक तरीकों से मनाएं शादी की पहली सालगिराह का जश्न, सालों तक यादें रहेंगी ताजा

हमें एक दूसरे को छोड़ देना चाहिए

अगर आप भी हर झगड़े में अपने पार्टनर को बार-बार यह बोल रहे हैं तो थोड़ा सावधान हो जाएँ। आपकी इस बात से आपके पार्टनर के दिमाग मत गलत असर पड़ सकता है। आपके इन शब्दों के बार-बार इस्तेमाल करने से आपके पार्टनर को लगेगा कि आप अब उनसे प्यार नहीं करते। इससे आगे जाकर आपका रिश्ता बेहद बुरे मोड़ पर खत्म हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: आपकी ये बुरी आदतें खराब कर देंगी आपकी शादीशुदा जिंदगी, आज ही करें सुधार

मुझे बात नहीं करनी

अगर रिश्ते में झगड़े हो जाते हैं तो उन्हें बातों से ही सुलझाया जा सकता है। लेकिन अगर आप अपने पार्टनर से बात ही नहीं करेंगे तो झगड़े का कोई हल नहीं निकलेगा। झगड़ा होने के बाद अगर आप अपने पार्टनर को बात करने से मना कर रहे हैं तो इससे आपके रिश्ते पर बुरा असर पड़ सकता है।

प्रमुख खबरें

Eye Makeup Mistakes: काजल लगाते समय ये 5 गलतियां न करें, आंखें दिखेंगी छोटी और डल

West Asia War: IEA की चेतावनी- 1970 से भी बड़ा होगा Energy Crisis, दुनिया भर में मचेगी हाहाकार।

एचडीएफसी बैंक शेयर में गिरावट, लक्ष्य मूल्य कटौती और प्रबंधन विवाद से बढ़ी चिंता

Hormuz Strait पर Iran की चेतावनी से सहमा बाजार, Crude Oil महंगा, Gold Price धड़ाम!