तिहाड़ जेल में बंद पी चिदंबरम ने लोगों को पढ़ाया तमिलभाषा की महानता का पाठ!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने रविवार को कहा कि अगर तमिलभाषी लोग एक हो जाएं तो सभी तमिल भाषा और संस्कृति की महानता को स्वीकार करेंगे। चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया मामले में फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनका यह बयान ऐसे वक्त आया है जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम में कहा था कि देश की विभिन्न भाषाएं उसके उदार एवं लोकतांत्रिक समाज की अहम पहचान है।

मोदी ने भाषाई विविधता के महत्व को ऐसे वक्त रेखांकित किया जब गृह मंत्री अमित शाह ने हिंदी को एक भाषा बनाने की वकालत की थी। इस बयान के लिए शाह को तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ मनमोहन ही इस समय देश को आर्थिक मंदी से बाहर निकालने का रास्ता दिखा सकते हैं: चिदंबरम 

चिदंबरम ने ट्वीट किया,‘‘अगर तमिलभाषी एकजुट हो जाएं और एक सुर में बोलें तो हर व्यक्ति तमिल भाषा और संस्कृति की महानता को स्वीकार करेगा।’’ गौरतलब है कि मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में अपने संबोधन में तमिल विचारक कनियान का उल्लेख किया था।

प्रमुख खबरें

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल

Noida में अस्पताल से अगवा तीन दिन की बच्ची बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द