सलमान खान के सच्चे फैन हैं तो दीजिए उनसे जुड़े इन 10 सवालों का जवाब, ये रहे सारे प्रश्न

By रेनू तिवारी | Nov 01, 2021

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को चाहने वालों की संख्या अनगिनत है। सलमान खान बॉलीवुड के शानदार एक्टर होने के साथ-साथ दरियादिल एक्टर्स में से  भी एक हैं।  ईद-दिवाली पर सलमान खान अपने फैंस को अपनी फिल्म की रिलीज का तोहफा देते हैं। खास दिनों पर रिलीज हुई फिल्म चाहे जैसी भी है उनकी ऑपनिंग बंपर होती है और लगभग 100-200 करोड़ की कमाई तो कर ही लेती है। बजरंगी भाईजान, दबंग, प्रेम रतन धन पायो, रेस 3, रेड्डी सहित कई फिल्में इसका उदाहरण है। सलमान खान भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता, गायक, चित्रकार और टेलीविजन व्यक्तित्व हैं जो हिंदी फिल्मों में काम करते हैं। तीस साल से अधिक के फिल्म करियर में, खान को कई पुरस्कार मिले हैं, जिसमें एक फिल्म निर्माता के रूप में दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और अभिनय के लिए दो फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। भाईजान के कई सच्चे फैन है जिन्होंने अपने प्यार को एक्टर के सामने जाहिर किया है। सोशल मीडिया पर भी सलमान खान के सच्चे फैंस उनका फैन क्लब भी चलाते हैं। जन्मदिन में करोड़ों लोग सलमान खान को बधाई देते हैं, अगर आप भी सलमान खान के सच्चे फैन है तो दीजिए उनसे जुड़े इन सवालों का जवाब 

1- सलमान खान का पूरा नाम क्या है?  

2- अभिनय करियर की शुरुआत सलमान खान ने किस फिल्म से की थी

3- सलमान खान को किस केस में गैर इरादतन हत्या का दोषी ठहराया गया?

4- सलमान खान की हाइट और वेट कितना है?

5-सलमान खान ने कितनी बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीता ?

6- सलमान खान ने अबतक कितनी फिल्मों में काम किया

7-सलमान खान के बहनोई का क्या नाम है? 

8- सलमान खान की कितनी फिल्मों में उनका प्रेम नाम है ?

9- आयुष शर्मा और सलमान खान की फिल्म का नाम क्या है?

 10-  सलमान खान का आलीशान फार्म हाउस का नाम क्या है, जहां लॉकडाउन में समय बिताया?

यहां जानिये कि इन सवालों के सही जवाब क्या है 

1-अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान

2- बीवी हो तो ऐसी (1988)

3 हिट एंड रन केस में फंसे थे सलमान

4- 1.74 m / 75kg

5- दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता

6- 125 फिल्में अभी तक रिलीज हुई

7-आयुष शर्मा 

8- सलमान की करीब 15 फिल्मों में उनका नाम प्रेम रहा है?

9- अंतिम 2021

10- पनवेल फॉर्महाउस

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter