अगर आप नहीं हैं नोएडा, जेवर और दादरी के वोटर, तो जान लिजिए पुलिस के इस फरमान के बारे में

By टीम प्रभासाक्षी | Feb 10, 2022

गौतमबुद्ध नगर की 3 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग की जा रही है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने तमाम तैयारियां की हुई हैं। लेकिन परेशानी उनके लिए है जो जिले के तीनों में से किसी भी विधानसभा के वोटर नहीं है और किसी लॉज या गेस्ट हाउस में रहते हैं। पुलिस ने मतदान से पहले ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उन्हें गेस्ट हाउस छोड़ने को कहा है। ऐसे में जो लोग किसी न किसी काम की वजह से नोएडा ग्रेटर नोएडा में रुके हुए हैं या फिर यहां नौकरी करते हैं उनके लिए बड़ी मुसीबत हो सकती है।

गौतम बुध नगर पुलिस के अनुसार तीनों विधानसभा सीट पर वोटिंग कराने के लिए जिले को 8 सुपर जोन, 26 जोन और 125 सेक्टर में बांटा गया है। इसके साथ ही थाना मोबाइल, 02 क्यूआरटी, सीपीएफएम, अन्तर्राज्यीय-अन्तर्जनपदीय बैरियर के साथ-साथ क्लस्टर के रूप में अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

कितनी है वोटरों की संख्या

बात आगर जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र की करें तो सबसे ज्यादा वोट नोएडा विधानसभा क्षेत्र में है। यहां विधानसभा में 713696 वोटर हैं। इनमें महिला वोटरों की संख्या 309523 और पुरुष वोटरों की संख्या 404157 है। इसके बाद दादरी में 605431 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। यहां 272763 महिलाएं और 332589 पुरुष वोटर अपना विधायक चुनेंगे। बात अगर जेवर विधानसभा की करें तो यहां वोटर्स की संख्या 350465 है। इनमें महिला वोटर्स की संख्या 159828  तो वहीं पुरुष वोटरों की संख्या 190619 है।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश