दिल्ली घूमने आये हैं तो प्रधानमंत्री संग्रहालय को जाकर जरूर देखें

By प्रीटी | Sep 03, 2022

यदि आप राजनीति या इतिहास में रुचि रखते हैं तो आपको नयी दिल्ली में बनाये गये प्रधानमंत्री संग्रहालय में जरूर जाना चाहिए। यहां आप पर्यटन की दृष्टि से भी जा सकते हैं क्योंकि अन्य जगहों से हटकर सेल्फी लेने के विकल्प यहां मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर बने इस संग्रहालय को हाल ही में राष्ट्र को समर्पित किया गया था। भारत के अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों के जीवन पर विस्तृत जानकारी प्रदान करने वाला संग्रहालय इसलिए बनवाया गया है ताकि अब तक के प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल की उपलब्धियों को भी देश करीब से जाने।

इसे भी पढ़ें: बजट में रहकर घूमना है बाली, तो इन टिप्स की लें मदद

प्रधानमंत्री संग्रहालय में लोग देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के साथ ही अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों के भाषण भी सुन सकते हैं। इसके लिए संस्कृति मंत्रालय ने प्रसार भारती से सभी प्रधानमंत्रियों के भाषणों की रिकॉर्डिंग खरीद कर यहां उपलब्ध कराई है। अब तक के प्रधानमंत्रियों ने चाहे देश में भाषण दिया हो या विदेश में, उनके भाषणों के सभी संकलन यहां सुने जा सकेंगे। हम आपको बता दें कि इस संग्रहालय में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के अलावा देश के कार्यकारी प्रधानमंत्री रहे गुलजार लाल नंदा, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, मोरारजी देसाई, चरण सिंह, राजीव गांधी, वीपी सिंह, चंद्रशेखर, पीवी नरसिंह राव, अटल बिहारी वाजपेयी, एचडी देवगौड़ा, इंद्रकुमार गुजराल, मनमोहन सिंह और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण सुने जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत की इस झील में मछलियां नहीं, तैरते हैं कंकाल

यही नहीं, प्रधानमंत्री संग्रहालय में देश के प्रत्येक प्रधानमंत्री को समर्पित एक विस्तृत गैलरी है जिसमें उनके कार्यकाल की उपलब्धियां, उनके कार्यकाल में हुए करार, उनके विदेशी दौरे तथा उनके जीवन से जुड़ी बड़ी बातें होंगी। प्रधानमंत्री संग्रहालय में प्रवेश शुल्क देकर प्रवेश किया जा सकता है। प्रवेश शुल्क बहुत ज्यादा नहीं है और खासकर विद्यार्थियों के लिए तो कोई प्रवेश शुल्क ही नहीं है। तो फिर देर किस बात की। प्रधानमंत्री कार्यालय की सैर कीजिये और मोटी-मोटी पुस्तकों से सभी प्रधानमंत्रियों को जानने समझने की बजाय यहां कुछ समय बिताकर सारा ज्ञान हासिल कर लीजिये।

- प्रीटी

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान