Beauty Hacks: खत्म हो गई फेवरेट शेड्स वाली लिपस्टिक तो ऐसे करें तैयार, सालों-साल चलेगी

By अनन्या मिश्रा | Feb 03, 2025

लड़कियों के पास वैसे तो कई शेड्स वाली लिपस्टिक होती हैं। लेकिन फेवरेट शेड्स गिनती के ही हमारे पास होते हैं। वहीं अगर कोई फेवरेट शेड्स वाली लिपस्टिक खत्म हो जाए और सेम ब्रांड पर वह लिपस्टिक न मिल पाए, तो अपना फेवरेट शेड ढूंढना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर हम आपसे कहें कि आप अपने घर पर फेवरेट लिपस्टिक शेड तैयार कर सकती हैं, वह जो कि खत्म हो चुकी हो तो...

भले ही यह आपको थोड़ा सा अजीब लग रहा हो, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फायदेमंद ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप घर पर अपनी फेवरेट शेड वाली लिपस्टिक तैयार कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पुरानी या खत्म हो रही लिपस्टिक को फिर से नया जैसे बनाने की आसान ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Skin Care: इमली और चावल के आटे से बनाएं ये स्क्रब, मिलेगी ग्लोइंग स्किन

बची हुई लिपस्टिक का ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आपकी फेवरेट लिपस्टिक खत्म होने वाली है या फिर खत्म हो चुकी है। तो इसको फेंकने से पहले उसके अंदर देख लें। क्योंकि आमतौर पर खाली दिखने वाली लिपस्टिक के अंदर भी थोड़ी सी लिपस्टिक होती है। इस बची हुई लिपस्टिक को एक बाउल में निकाल लें और फिर उसमें 1 चम्मच पैट्रोलियम जैली डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

ऐसे बनाएं पुरानी लिपस्टिक को नया

सबसे पहले बाउल में रखी लिपस्टिक और पैट्रोलियम जैली को माइक्रोवेव या फिर गर्म पानी में डालकर पिघला दें। इसके बाद आप लिपस्टिक के खोखे में गर्म लिपस्टिक भरकर फ्रिज में रख दें। फ्रिज में करीब 30 मिनट तक लिपस्टिक रखी रहने दें। आप देखेंगे कि 30 मिनट बाद आपका जो फेवरेट लिपस्टिक शेड खत्म हो गया था, वही आपने आसानी से घर पर बना लिया। आप इस ट्रिक की मदद से अपनी हर पसंदीदा लिपस्टिक को नया जैसा बना सकते हैं।

प्रमुख खबरें

West Bengal में Industrial Policy से तय होगी समय सीमा, CM Suvendu Adhikari ने दिया भरोसा

Delhi के Gaffar Market में लगी भीषण आग, 22 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार 18-पहिया ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, 3 मासूमों सहित सातों लोगों की मौत

Bihar दौरे से पहले Tejashwi Yadav का PM Modi पर हमला, कहा- नहीं मिला बाढ़ पैकेज