Fashion Trend: साड़ी के साथ स्टाइल करेंगी ये हील्स तो पैरों को मिलेगा नया टच, आसानी से कर सकेंगी वियर

By अनन्या मिश्रा | Jul 18, 2025

हील्स पहनना अधिकतर लोगों को पसंद होता है। लेकिन जब साड़ी के साथ हील्स को स्टाइल करने की बात आती है, तो हम अक्सर ऐसे डिजाइन पसंद करते हैं, जिनको पहनकर हम आसानी से चल सकें। अगर आप साड़ी के साथ कुछ अलग डिजाइन की हील्स वियर करना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। अलग डिजाइन वाली हील्स को वियर करने से आपके पैरों को नया टच मिलेगा। साथ ही आप इन हील्स को साड़ी के नीचे पहनकर आसानी से घूम भी पाएंगी।

ब्लॉक हील्स

अगर आप हील्स के इंच को बढ़ाना चाहती हैं, तो आपको साड़ी के साथ ब्लॉक हील्स पहनना चाहिए। इसमें आप 2 से 5 इंच की हील्स आसानी से पहनकर चल पाएंगी। वहीं इस तरह की हील्स को स्टाइल करने में आपको किसी भी तरह की परेशानी भी नहीं होगी। आप साड़ी के कलर या डिजाइन के हिसाब से खरीद सकती हैं। इसमें आपके पैर काफी सुंदर नजर आएंगे। वहीं आप मार्केट में इस तरह की हील्स 1000-2000 रुपए तक में ले सकती हैं।

वेजेज हील्स

अगर आप भी साड़ी लुक में कंफर्टेबल रहना चाहती हैं, तो ऐसे में आप वेजेज हील्स वियर कर सकती हैं। इस तरह की हील्स साड़ी के साथ पहनने के बाद काफी अच्छी लगती हैं। इसमें आपको पीछे की तरफ सपोर्ट के लिए बेल्ट मिलती है। जिसके कारण आपका पैर ज्यादा खिसकता नहीं है और आप इसको देर तक वियर कर सकती हैं।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है