Israel का साथ दिया तो कोई नरमी नहीं बरतेंगे, दुनिया को धमकाने वाले ट्रंप को खामनेई की सीधी चेतावनी

By अभिनय आकाश | Jun 14, 2025

ईरान ने अमेरिका समेत अन्य देशों को कड़ी चेतावनी दी है। ईरान का कहना है कि जो भी देश इजरायल के साथ खड़ा है वो हमारे टारगेट पर है। हम इजरायल पर नरमी नहीं बरतेंगे। इजरायल को माकूल जवाब दिया जाएगा। जो भी देश इजरायल के समर्थन में खड़े हैं वो भी हमारे टारगेट पर हैं। ईरान की ये चेतावनी सीधे तौर पर अमेरिका को है। ईरान की ओर से सैकड़ों मिसाइलें तेल अवीव पर दागी गई। ईरान के धार्मिक नेता खामनेई ने कहा कि इजरायल को पछताना पड़ेगा। इसके बाद फिर इजरायल ने ईरान पर हमला किया। देर रात तेहरान में धमाकों की आवाज भी सुनाई पड़ी। 

इसे भी पढ़ें: Iran के बैलिस्टिक मिसाइल अटैक के बाद नेतन्याहू ने मोदी को फोन घुमाया, युद्ध के बीच भारत से ऐसा क्या मांगा?

ईरान ने अमेरिका के साथ न्यूक्लियर डील से हटने की घोषणा की है। उधर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से कहा है कि वह अपने न्यूक्लियर प्रोगाम पर अमेरिका के साथ समझौता करे। उन्होंने कहा कि ईरान को समझौता करने के लिए कई मौके दिए, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। आगाह किया कि इजरायल के हमले और भी तेज होते जाएंगे। हमलों के बाद ट्रंप ने कहा कि अब भी समय है कि नरसंहार को रोका जाए।  खामेनेई ने एक बयान में कहा कि इजराइल ने हमारे प्यारे देश में अपराध के लिए अपना दुष्ट और खून से सना हाथ फैलाया है, तथा आवासीय केंद्रों पर हमला करके अपनी दुर्भावनापूर्ण प्रकृति को पहले से कहीं अधिक उजागर कर दिया है।

Latest World News in Hindi at Prabhasakshi 

प्रमुख खबरें

UP Congress के Reshuffle पर OP Rajbhar का तंज, कहा- इस बदलाव से कोई फर्क नहीं पड़ेगा

Yes Milord: नॉनसेंस! पूरी UP पुलिस को खत्म कर दें...अचानक क्यों इतना भड़का सुप्रीम कोर्ट, समझिए

Tariff और पाबंदियों को आर्थिक हथियार बना रहे कई देश: PK Mishra

Asian Games Final में Team India का दबदबा, चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को धोकर जीता Gold Medal