गुजरात दौरे के दौरान बोले CM केजरीवाल, कांग्रेस को वोट दिया तो सोनिया का बेटे और बीजेपी को वोट दिया तो अमित शाह के बेटे की होगी तरक्की

By अभिनय आकाश | Sep 25, 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बस कुछ ही महीने शेष हैं। राजनीतिक दलों ने अपनी सियासी गतिविधियों को बढ़ा दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अहमदाबाद पहुंचे। अहमदाबाद पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान कहा कि यदि आप भाजपा को वोट देते हैं, तो केवल अमित शाह का बेटा ही आगे बढ़ेगा। एक रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि 27 साल बाद कुछ नया होगा। अगर आप सोनिया गांधी को वोट देंगे तो राहुल गांधी की तरक्की होगी। अगर आप बीजेपी को वोट देंगे तो अमित शाह के बेटे की तरक्की होगी।

इसे भी पढ़ें: पंजाब पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, दो गिरफ्तार

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि हम भाषण नहीं देते हम यहां आपके साथ चर्चा के लिए आए हैं। हम सिर्फ बोलते नहीं बल्कि सुनते भी हैं जबकि बीजेपी सिर्फ बोलती है। सुनिए लोगों की मन की बात। आपके पास अब सिस्टम को बदलने की शक्ति है। हमारी पार्टी रामलीला मैदान से शुरू हुई, भ्रष्टाचार विरोधी क्षण से शुरू हुई। इंजीनियर, डॉक्टर सभी हमारी पार्टी में हैं। उन्होंने कहा, 'पंजाब में हमारे पास 92 सीटें हैं। इनमें से 82 फर्स्ट टाइमर हैं। सभी युवा हैं। यह आम आदमी पार्टी है जो युवाओं को सदन तक ले जाती है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर