Health Tips: लंबे समय तक रहना चाहते हैं फिट और हेल्दी, तो रोजाना इतनी देर जरूर करें वॉक

By अनन्या मिश्रा | Nov 14, 2023

अगर आप भी लंबे समय तक फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं, तो वॉक को अपनी डेली लाइफ का हिस्सा बनाना चाहिए। जिस तरह से आप रोजाना भोजन करते हैं, रोज पानी पीते हैं। उसी तरह से वॉक को भी अपनी डेली रूटीन में शामिल करना चाहिए। क्योंकि वॉक करने से ना सिर्फ आपका शरीर एक्टिव रहता है, बल्कि बीमारियां भी दूर होती हैं। ऐसे में आप फिटनेस एक्सपर्ट भी सुबह शाम वॉक करने की सलाह देते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Yogasanas For Stamina: काम करने पर जल्द होने लगती है थकान तो जरूर करें ये योगासन, मजबूत होगा स्टेमिना 

Walk करने के फायदे

हेल्दी रहेगा हार्ट

वैसे तो वॉक करने के कई फायदे हैं, लेकिन वॉक करने से हमारा हार्ट हेल्दी रहेगा। नियमित रुप से चलने से दिल संबंधी बीमारियों का खतरा काफी कम होता है। वॉक करने से ना सिर्फ ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है। वहीं पैदल चलने से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। 

फेफड़े रहेंगे स्वस्थ

रोजाना पैदल चलने से हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है। वहीं पैदल चलने से हमारे शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो अच्छा रहता है और फेफड़े स्वस्थ और मजबूत रहते हैं। 

मजबूत होगा पाचन तंत्र

बता दें कि रोजाना वॉक करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट साफ रहता है। रोजाना वॉक करने से हमारा शरीर हल्का महसूस होता है। रोजाना पैदल चलने से हैप्पी हॉर्मोंस बनते हैं और आप स्वस्थ व फिट रहते हैं। 

दिमाग को मिलेगी मजबूती

रोजाना पैदल चलने से हमारे मस्तिष्क में बदलाव होते हैं और दिमाग तेज होता है। एक रिसर्च के मुताबिक रोजाना वॉक करने से ना सिर्फ दिमाग तेज होता है, बल्कि तंत्रिका तंत्र में मौजूद हॉर्मोन बढ़ते हैं। जिससे तनाव भी काफी हद तक कम होता है। 

कम होगा वेट

बता दें कि रोजाना पैदल चलने से तेजी से वेट लॉस होता है। अगर आप रोजाना 5 किमी पैदल चलते हैं, तो फिर आपको अन्य कोई एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं होती है। हांलाकि वजन कम करने के लिए थोड़ा तेज चलना चाहिए। इससे आपका वजन तेजी से कम होगा।

रोजाना कितनी वॉक है जरूरी

एक स्वस्थ इंसान को रोजाना करीब 10,000 कदम यानि 6 से 7 किलोमीटर पैदल चलना चाहिए। अगर आप सिर्फ 30 मिनट वॉक करते हैं, तो इस दौरान थोड़ा तेज चलें। अगर आपकी उम्र ज्यादा है या फिर कोई बीमारी है, तो आप थोड़ी कम वॉक भी कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला