अगर आपका नाम कोई गोधरा से जोड़ दे तो.. : अमरिंदर ने मोदी से कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2019

पटियाला। कांग्रेस और गांधी परिवार को 1984 के सिख विरोधी दंगों के लिये निशाना बनाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि यदि कोई प्रधानमंत्री को गुजरात के गोधरा में 2002 में हुए दंगों से जोड़ दे तो क्या होगा? उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “मोदी का (पूर्व प्रधानमंत्री) राजीव गांधी को 1984 के सिख विरोधी दंगों से जोड़ना गलत है। अगर कोई मोदी को गोधरा से जोड़ना शुरू कर दे तो क्या होगा।”

इसे भी पढ़ें: देश को तबाह करने के लिए हुआ है सपा-बसपा गठबंधन: योगी आदित्यनाथ

उन्होंने कहा कि मोदी को नहीं भूलना चाहिए कि भाजपा और संघ के कुछ नेताओं के नाम भी 1984 के दंगों की प्राथमिकी में आये थे। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के 1984 के दंगों को लेकर कथित बयान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “अगर पित्रोदा ने वास्तव में यह कहा है तो यह चौंकाने वाला है।”

प्रमुख खबरें

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश