कैसे जानें हैक हो गया आपका फोन? इन सिंपल स्टेप्स से करें पता और रहें सेफ

By Kusum | Aug 25, 2025

आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जरूरत और आदत बन गए हैं। इस स्मार्टफोन में हमारी बैंकिंग डीटेल्स, सोशल मीडिया अकाउंट्स, पर्सनल फोटोज और ऑफिस का डाटा सब मौजूद रहता है। ऐसे में अगर फोन हैक हो जाए तो ये आपकी प्राइवेसी और सिक्योरिटी दोनों के लिए बहुत बड़ा खतरा है। हालांकि, कई लोग ये समझ ही नहीं पाते कि उनका फोन हैक है या नहीं। 

बैटरी जल्दी खत्म होना भी एक बड़ा संकेत है। अक्सर हैकिंग के दौरान कई प्रोसेस बैकग्राउंड में चलते रहते हैं, जिससे बैटरी बहुत तेजी से डिस्चार्ज होती है। अगर आपके नंबर से अचानक मैसेज या कॉल जा रहे हैं या आपको अजीब लिंक और मैसेज मिल रहे हैं तो ये भी खतरे की निशानी है। फोन का बार-बार हैंग होना, अचानक रीस्टार्ट होना या ऐप्स का अपने-आप खुलना बंद होना भी साफ संकेत है कि फोन सेफ नहीं है। 

वहीं अगर आपके फोन में ऐसे ऐप इंस्टॉल मिलें जिन्हें आपने खुद डाउनलोड नहीं किया, तो ये भी हैकिंग का नतीजा हो सकता है। सोशल मीडिया या ईमेल अकाउंट से बार-बार लॉगआउट होना और अजीब-सा एक्टिविटी नोटिफिकेशन आना भी फोन हैक होने का सबूत हो सकता है। 

सबसे पहले सिर्फ ऑफिशियल स्टोर जैसे गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें। किसी भी थर्ड पार्टी साइट से ऐप इंस्टॉल करने से बचें। हमेशा फोन का सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट इंस्टॉल करते रहें। पुराने वर्जन हैकर्स के लिए आसान टारगेट होते हैं। डाटा का नियमित बैकअप लें ताकि किसी भी साइबर हमले की स्थिति में जरूरी जानकारी सुरक्षित रहे। 

साथ ही सभी अकाउंट्स और फोन लॉक के लिए मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें। साथ ही टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूर ऑन करें। साथ ही पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क का इस्तेमाल कम से कम करें। ओपन वाई-फाई हैकर्स के लिए सबसे आसान रास्ता होता है। अपने फोन में भरोसेमंद एंटीवायरस या सिक्योरिटी ऐप इंस्टॉल करें। ये खतरनाक ऐप्स और मैलवेयर को समय रहते ब्लॉक कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?