IFFM Awards 2023 | सीता रामम ने बेस्ट फिल्म का जीता अवॉर्ड, रानी मुखर्जी, विजय वर्मा को मिला अभिनय पुरस्कार

By रेनू तिवारी | Aug 12, 2023

मेलबर्न। वैश्विक मंच पर भारत की सर्वश्रेष्ठ फिल्म और ओटीटी सामग्री का सम्मान करते हुए शुक्रवार को मेलबर्न में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) पुरस्कार दिए गए। और यह तेलुगु फिल्म सीता रामम थी जिसने अभिनय श्रेणी में रानी मुखर्जी, विजय वर्मा और राजश्री देशपांडे को भी जीत के साथ शीर्ष पुरस्कार दिलाया। स्वतंत्र फिल्म आगरा ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता सहित दो प्रमुख पुरस्कार जीतकर आश्चर्यचकित कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: एक्टिंग छोड़कर बिजनेस वूमेन बनीं Kareena Kapoor Khan! निवेशक और ब्रांड एंबेसडर के रूप में Pluckk के साथ की साझेदारी

IFFM Awards 2023 में सीता रामम, जुबली और आगरा को शीर्ष पुरस्कार

तेलुगु फिल्म “सीता रामम”, कानू बहल की “आगरा” और विक्रमादित्य मोटवानी की वेब सीरीज “जुबली” को शुक्रवार को यहां भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न (आईएफएफएम) पुरस्कार 2023 में शीर्ष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। वार्षिक कार्यक्रम आईएफएफएम में फिल्मों और ओटीटी सीरीज के प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया जाता है।

रानी की मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे 

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को “मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे” के लिए और “आगरा” में लीड किरदार निभाने वाले अभिनेता मोहित अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ अभिनय का पुरस्कार मिला, जबकि “सीता रामम” को सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया। “आगरा” को सर्वश्रेष्ठ इंडी फिल्म का पुरस्कार दिया गया।

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | Bigg Boss OTT 2 में पूजा भट्ट ने चलाया फोन, मनीषा रानी को ऑफर हुई फिल्म

पृथ्वी कोनानुर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला

 वहीं, कन्नड़ फिल्म निर्माता पृथ्वी कोनानुर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। ओटीटी सीरीज की श्रेणी में मोटवानी की “जुबली” ने सर्वश्रेष्ठ सीरीज का पुरस्कार जीता। वहीं,“दहाड़” के लिए विजय वर्मा को सर्वश्रेष्ठ अभिनय (पुरुष) और राजश्री देशपांडे को “ट्रायल बाय फायर” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनय (महिला) का पुरस्कार दिया गया।

“सीता रामम” की अभिनेत्री मृणाल ठाकुर को “डायवर्सिटी इन सिनेमा”, जबकि भूमि पेडनेकर को “डिसरप्टर” पुरस्कार मिला। “पाइन कोन” के लिए फिल्म निर्माता ओनिर को “रेनबो स्टोरीज पुरस्कार” दिया गया। वहीं, “टू किल अ टाइगर” को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र का पुरस्कार मिला। आईएफएफएम का 14वां संस्करण 20 अगस्त तक चलेगा।

प्रमुख खबरें

Chamoli Helicopter Crash: दुर्गम पहाड़ियों में छह शवों को निकालने में जुटी बचाव टीमें

उत्तराखंड पुलिस को मिले नए प्रतीक चिह्न और वर्दी, CM Pushkar Singh Dhami ने किया अनावरण

Hardeep Singh Puri ने INDIA गठबंधन की रैली को बताया असंवेदनशील, राहुल गांधी से मांगा आत्मचिंतन

जबलपुर में Jabalpur Police ने पकड़ा 4.35 करोड़ का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार