दिल्ली में इस साल करीब 10 रुपये महंगी हुई CNG, Noida और गाजियाबाद में भी बढ़े दाम

By Neha Mehta | Aug 29, 2026

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने शनिवार को दिल्ली में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की। कंपनी ने इसके पीछे नए सिरे से उपजे पश्चिम एशिया संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य से गैस कार्गो की आवाजाही में आए व्यवधानों के चलते एलएनजी कीमतों में आई भारी तेजी का हवाला दिया। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत पहले के 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

मई में इसे चार किस्तों में कुल छह रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाया गया था, जिससे शनिवार की बढ़ोतरी से पहले कीमत 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। नोएडा और गाजियाबाद जैसे आसपास के शहरों में भी कीमतें बढ़ाई गई हैं। अब नोएडा में सीएनजी की कीमत 95.59 रुपये प्रति किलोग्राम, गाजियाबाद में 95.59 रुपये प्रति किलोग्राम और गुरुग्राम में 92.01 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

इसे भी पढ़ें: IIT Delhi डायरेक्टर ने प्रदर्शनकारी छात्रों को दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी, भेजा ईमेल

वैट जैसे स्थानीय करों के आधार पर दरें अलग-अलग राज्यों में अलग होती हैं। दिल्ली में घरेलू रसोई में खाना पकाने के लिए पाइप के जरिए पहुंचाई जाने वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की कीमत 49.59 रुपये प्रति मानक घन मीटर (एससीएम) पर अपरिवर्तित बनी हुई है। आईजीएल ने कहा कि जुलाई से वैश्विक एलएनजी की कीमतें लगभग दोगुनी हो गई हैं क्योंकि नए सिरे से उभरे संकट ने इस रणनीतिक जलमार्ग के जरिए एलएनजी कार्गो की आवाजाही को प्रभावित किया है।

प्रमुख खबरें

BJP सांसद Nishikant Dubey पर टिप्पणी मामला: Delhi High Court ने पूर्व वित्त सचिव को दिया निर्देश

Chhattisgarh Cabinet का बड़ा फैसला, 15 नवंबर से 3100 रुपये प्रति क्विंटल पर होगी धान खरीद

Gurugram में 1.25 करोड़ रुपये का गांजा पकड़ाया, ट्रक समेत दो तस्कर अरेस्ट

Mumbai Metro Line 12A को कैबिनेट समिति की मंजूरी, कल्याण और तलोजा जुड़ेंगे