दिल्ली-NCR में बदल जाएंगे डीजल जनरेटर, ग्राहक ऐसे कर सकते है आवेदन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली और पड़ोसी शहरों में डीजल से चलने वाले जनरेटर पर रोक लगने के बाद इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि वह आवासीय परिसरों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को उनके डीजल जनरेटरों के स्थान पर उन्हें पर्यावरण अनुकूल प्राकृतिक गैस से चलने वाले जनरेटर उपलब्ध कराने में मदद करेगी। आईजीएल राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के शहरों में सीएनजी पंप चलाने और पाइप के जरिये रसोई घर में गैस आपूर्ति का काम करती है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को जारी एक वक्तव्य में कहा कि वह दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के कुछ हिस्से में स्थित आवासीय परिसरों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और औद्योगिक इकाइयों में उनके डीजल से चलने वाले जनरेटरों को प्राकृतिक गैस के जनरेटर में परिवर्तित करने के लिये उपयुक्त समाधान उपलब्ध कराने की पेशकश करेगी।

प्रमुख खबरें

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर

China की Geely और Renault का 3000 करोड़ी दांव, भारत में बनेंगे Next-Gen Hybrid इंजन