By अभिनय आकाश | Sep 09, 2026
ओडिशा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बालासोर के एक जंगल में मिले पांच बेबी ओरंगुटान की संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय तस्करी की जांच शुरू कर दी है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (IGP) हिमांशु लाल ने ANI से बात करते हुए कहा कि जांच का फोकस इस संदिग्ध तस्करी में शामिल पूरे नेटवर्क का पता लगाने और ओरंगुटान के सोर्स का पता लगाने पर होगा। उन्होंने कहा, "STF इसकी जांच कर रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है और हम सभी नेटवर्क को खत्म कर देंगे; इसमें शामिल सभी गैंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसकी निगरानी DIG कर रहे हैं। हम जल्द से जल्द कानून के मुताबिक कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हम पूरे नेटवर्क की जांच करेंगे कि वे ओरंगुटान को कहां से लाए थे और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था। हम वैज्ञानिक और तकनीकी पहलुओं से जांच करेंगे। हम पूरे नेटवर्क को खत्म कर देंगे।