By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2022
नयी दिल्ली, 27 अगस्त। टाटा समूह की आतिथ्य क्षेत्र की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) ने शुक्रवार को कहा कि वह 2025 तक कुल 300 होटलों के अपने लक्षित पोर्टफोलियो को हासिल करने की दिशा में बढ़ रही है। कंपनी के पास वर्तमान में ताज, सेलेक्शंस, विवांता और जिंजर जैसे ब्रांड के कुल 242 होटल हैं, जिनमें से 61 निर्माणाधीन हैं। इन होटलों में कुल 29,000 कमरे हैं। आईएचसीएल ने कहा कि अपनी ‘आह्वान 2025 रणनीति के तहत रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से वह प्रमुख वैश्विक बाजारों के अलावा पूर्वोत्तर भारत जैसे क्षेत्रों में विस्तार करेगी।