IIMC के वार्षिक फेस्टिवल 'मीडिया महाकुंभ' के लोगो का विमोचन, 26 और 27 मई को होगा कार्यक्रम का आयोजन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2022

नई दिल्ली। भारतीय जन संचार संस्थान के वार्षिक मीडिया फेस्टिवल 'मीडिया महाकुंभ' के लोगो का विमोचन मंगलवार को महात्मा गाधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, वर्धा के कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल एवं आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर डीन (छात्र कल्याण) प्रो. प्रमोद कुमार, विज्ञापन एवं जनसंपर्क विभाग की पाठ्यक्रम निदेशक प्रो. अनुभूति यादव, डॉ. रचना शर्मा एवं डॉ. मीता उज्जैन भी उपस्थित थीं।

इसे भी पढ़ें: सुलेमानिया के गवर्नर ने किया IIMC का दौरा, बोलो- सुलेमानिया में भी बसता है एक हिन्दुस्तान

आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से भारतीय जन संचार संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा इस फेस्टिवल का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष जिस थीम के साथ फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, वह हम सभी के अंदर आत्मनिर्भर भारत की भावना का विकास करने में मददगार होगी।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील, कहा संविधान की करेंगे रक्षा

क्या आपको सिस्टम या नतीजों पर शक है? 124 पूर्व IAS, IPS अधिकारियों ने जारी किया ओपन लेटर

Ukraine के Zaporizhzhia में रूसी हवाई हमले, बच्चों समेत 12 नागरिकों की मौत

ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर