आईआईएमसी बना देश का सर्वश्रेष्ठ सरकारी मीडिया शिक्षण संस्थान

By प्रेस विज्ञप्ति | Aug 05, 2021

नई दिल्ली। देश की प्रतिष्ठित पत्रिका आउटलुक की ‘आउटलुक-आइकेयर रैकिंग 2021’ में भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली को पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ सरकारी मीडिया शिक्षण संस्थान घोषित किया गया है। संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने बताया कि आईआईएमसी परिवार के लिए यह बड़े ही गर्व का विषय है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर और संस्थान के चेयरमैन श्री अमित खरे के मार्गदर्शन और सहयोग से संस्थान अकादमिक गुणवत्ता के मानकों को स्थापित करने में सफल रहा है। उन्होंने कहा कि आईआईएमसी के सभी श्रेष्ठ प्राध्यापकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के अथक प्रयास से ही हम मीडिया शिक्षा के क्षेत्र में पहले स्थान पर हैं। इससे पहले इंडिया टुडे के 'बेस्ट कॉलेज सर्वे' में भी आईआईएमसी को देश का सर्वश्रेष्ठ मीडिया शिक्षण संस्थान घोषित किया गया था।

इसे भी पढ़ें: 29 अगस्त को होगी IIMC की प्रवेश परीक्षा, 9 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

प्रो. द्विवेदी ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विद्यार्थी अकादमिक विभाग, भारतीय जन संचार संस्थान, अरुणा आसफ अली मार्ग, नई दिल्ली-110067 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा दूरभाष नंबर 011-26742920, 26742940, 26742960 (एक्सटेंशन 233) पर भी संपर्क किया जा सकता है। मोबाइल नंबर 9818005590 के माध्यम से भी आवेदनकर्ता जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर विद्यार्थी व्हाट्सऐप के द्वारा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो मोबाइल नंबर 9871182276 पर संदेश भेज सकते हैं। इसके अलावा iimc@nta.ac.in पर ईमेल के द्वारा भी संपर्क किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद