ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित मीडिया सम्मेलन में बोले IIMC के DG, मर्यादित जीवन का आधार है आध्यात्मिकता

By प्रेस विज्ञप्ति | Feb 14, 2023

नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)। "तन, मन, धन का संतुलन आध्यात्मिक मानसिकता से ही संभव है। आध्यात्मिक ज्ञान हमें तनाव मुक्त एवं उत्साहित बनाता है। मर्यादित जीवन का आधार भी आध्यात्मिकता ही है।" यह विचार भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) संजय द्विवेदी ने मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित मीडिया सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर संस्थान के मीडिया प्रभाग (इंदौर जोन) की जोनल कोआर्डिनेटर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी विमला दीदी, ब्रह्माकुमारीज माउण्ट आबू के जनसंपर्क अधिकारी राजयोगी ब्रह्माकुमार कोमल भाई, मीडिया प्रभाग (भोपाल) की जोनल कोआर्डिनेटर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी डॉ. रीना दीदी एवं नरसिंहपुर केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी कुसुम भी उपस्थित रहीं।

आईआईएमसी के महानिदेशक ने कहा कि हमें पत्रकारिता का भारतीयकरण और समाज का आध्यात्मीकरण करना होगा। आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों के बिना कोई भी समाज न तो प्रगति कर सकता है और न ही सुखी रह सकता है। प्रो.द्विवेदी ने कहा कि हमें समाज के संकटों के निदान खोजने के लिए समाधानमूलक पत्रकारिता की ओर बढ़ना होगा। इस अवसर पर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी विमला दीदी ने कहा कि पत्रकार समाज का जिम्मेदार नागरिक होता है। मीडिया के साथी समस्याओं के साथ उनका उचित समाधान भी समाज के सामने पेश करें। ब्रह्माकुमार कोमल भाई ने पत्रकारिता को एक नोबेल प्रोफेशन बताते हुए पत्रकारों को उनकी गरिमा और देश व मानवता के लिए उनके उत्कृष्ट योगदान का स्मरण कराया। 

इसे भी पढ़ें: IIMC के महानिदेशक प्रो संजय द्विवेदी को 'हिंदी गौरव अलंकरण' सम्मान

ब्रह्माकुमारी डॉ. रीना दीदी ने कहा कि पत्रकारिता में आध्यात्मिकता का प्रवेश करके ही पत्रकार समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं। ब्रह्माकुमारी कुसुम ने उपस्थित सभी पत्रकारों से कहा कि आध्यात्मिकता के द्वारा आत्मबल बढ़ाना होगा। आत्मशक्ति को जागृत करते हुए पत्रकार अपने खोए हुए सुख और शांति को प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में बाल कलाकारों ने 'जनता की अदालत' लुघु नाटिका द्वारा मीडिया की समाज में भूमिका को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों को सम्मान शॉल एवं प्रशस्ति पत्र से किया गया। आभार प्रदर्शन श्री अजय नेमा ने किया।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला