JEE मेन्स और एडवांस्ड की तारीख आई सामने, इस दिन होगी परीक्षा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2020

नयी दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को घोषणा की कि इंजीनियरिंग संकाय में प्रवेश के लिये जेईई-मेन्स परीक्षा 18-23 जुलाई तक होगी जबकि मेडिकल संकाय में प्रवेश के लिये नीट परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित होगी। कोविड-19 से मुकाबले के लिये लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण ये दोनों परीक्षाएं टाल दी गई थी। 

निशंक ने कहा, ‘‘ जेईई-मेन्स परीक्षा 18-23 जुलाई तक आयोजित होगी जबकि जेईई-एडवांस्ड अगस्त में होगी। नीट परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित होगी।’’ उन्होंने कहा कि 10वीं और 12वीं कक्षा की सीबीएसई बोर्ड की लंबित विषयों की परीक्षा पर जल्द ही निर्णय किया जायेगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर