IIT Guwahati के अनुसंधानकर्ताओं ने किया कमाल, जैविक कचरा प्रबंधन की नई तकनीक ईजाद की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2024

गुवाहाटी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), गुवाहाटी में अपशिष्ट प्रबंधन अनुसंधान समूह (डब्ल्यूएमआरजी) के अनुसंधानकर्ताओं ने जैविक कचरे के प्रबंधन में नगर निगमों की सहायता के लिए एक नया तरीका ईजाद किया है। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार यह तकनीक ‘रोटरी ड्रम कम्पोस्टिंग’ (आरडीसी) को ‘वर्मीकम्पोस्टिंग’ (आरडीवीसी) को जोड़ने वाली है, जिसके परिणामस्वरूप एक कुशल और पर्यावरण अनुकूल प्रक्रिया होती है जिसके जरिए नगर निगम जैविक कचरे से बेहतर उत्पाद प्राप्त कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka सरकार ने 3900 करोड़ रुपये के 73 Projects को दी मंजूरी, इससे 15000 लोगोंको रोजगार मिलने की उम्मीद

दूसरी ओर ‘वर्मीकम्पोस्टिंग’ एक बेहतर जैव विघटन प्रक्रिया है जिसमें परंपरागत रूप से न्यूनतम 60 दिनों की आवश्यकता होती है। ‘वर्मीकम्पोस्टिंग’ खाद बनाने की एक विधि है जिसमें जैव विघटन के लिए केंचुओं, कीड़ों का उपयोग किया जाता है। बयान में कहा गया है कि दोनों प्रक्रियाओं के लाभों को मिलाकर आईआईटी गुवाहाटी में डब्लूएमआरजी ने दो-चरणीय जैव विघटन की एक अनूठी रणनीति विकसित की है। अनुसंधान का नेतृत्व करने वाले आईआईटी गुवाहाटी में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर अजय एस कलमधाड ने नयी तकनीक के बारे में कहा, ‘‘हमने आरडीसी तकनीक को अनुकूलित किया और जैव विघटन की अवधि को कम करने के लिए इसे वर्मीकम्पोस्टिंग के साथ जोड़ा।’’ विज्ञप्ति में कहा गया है कि उत्पाद ऑनलाइन मंच अमेजन और इंडियामार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

प्रमुख खबरें

Janhvi Kapoor ने Shikhar Pahariya संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Podcast में किया प्यार का इजहार

Shaurya Path: US-Iran-Israel War से क्या सबक ले रहा है भारत? महाशक्तियां क्यों हो रहीं हैं फेल?

Kailash Mansarovar Yatra 2026: Kailash Yatra का New Route तैयार! बिना Passport-Visa ऐसे करें दर्शन, जानें Registration Process

Delhi Assembly की सुरक्षा अब अभेद्य! Hydraulic Blockers लगेंगे, बिना इजाजत Entry होगी Ban