स्कूली छात्राओं को परेशान करने और ऑनलाइन तस्वीरें अपलोड करने के आरोप में IIT का छात्र गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के एक प्रतिष्ठित स्कूल की छात्राओं और शिक्षिकाओं का पीछा करने और उनकी फर्जी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में बिहार से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के छात्र को गिरफ्तार किया गया है। पटना निवासी महावीर (19) आईआईटी-खगड़कपुर से बीटेक कर रहा है। पुलिस के मुताबिक, उसने उत्तरी दिल्ली के एक प्रतिष्ठित स्कूल की 50 से अधिक छात्राओं और शिक्षिकाओं को परेशान किया है। उन्होंने बताया कि महावीर फर्जी कॉलर आईडी का इस्तेमाल करता था और पीड़िताओं से ‘विर्जुअल नंबर’ से व्हाट्सऐप पर संपर्क करता था। अपनी पहचान छुपाने के लिए वह आवाज़ बदलने वाली ऐप का भी इस्तेमाल करता था। पुलिस ने बताया कि वह पीड़िताओं के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल बनाता था और उनपर छात्राओं की छेड़छाड़ की गई तस्वीरों को अपलोड करता था।

इसे भी पढ़ें: कोर्ट ने कहा, कोविड-​​19 के प्रसार से निपटने के उपायों की निगरानी जारी रखने की अब नहीं कोई वजह

उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सागर सिंह कालसी ने बताया कि सिविल लाइंस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 354-डी (पीछा करने) के तहत मामला दर्ज किया गया था और जिले की साइबर प्रकोष्ठ इकाई की मदद ली गई और बाद में मामले में पोक्सो अधिनियम और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराएं प्राथमिकी में शामिल की गईं। पुलिस ने जांच के तहत स्कूली छात्राओं, उनके अभिभावकों और शिक्षिकों से पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने 33 ‘व्हाट्सऐप विर्चुअल नंबरों’, पांच इंस्टाग्राम प्रोफाइल और फर्जी कॉलर आईडी का इस्तेमाल करके की गई कई कॉल की पहचान कर ली। डीसीपी ने बताया कि इसके बाद आरोपी की पहचान महावीर के तौर पर हुई और उसके बिहार के पटना में होने का पता चला जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

Guwahati Nightclub Incident | गुवाहाटी के नाइट क्लब में महिला से बर्बरता, बाउंसरों ने महिला से की मारपीट, कपड़े उतरवाने का भी आरोप

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: Congress ने उतारे तीन प्रत्याशी, दो निवर्तमान MLC को फिर मौका

Asian Games | 17 वर्षीय कुमकुम मोहाद ने रचा इतिहास, महिला रिकर्व तीरंदाजी में जीता भारत का पहला स्वर्ण पदक

Punjab Congress अध्यक्ष बने Pargat Singh, बोले संगठन मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से करूंगा काम