लॉ डिग्रीधारियों के लिए IIT खड़गपुर में सरकारी नौकरी का शानदार अवसर, लाखों का पैकेज, तुरंत करें आवेदन।

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 17, 2025

लॉ करने वाले कैंडीडेट के लिए यह खबर बेहद की काम की हो सकती है। बता दें कि, आईआईटी खड़गपुर ने लॉ करने वाले उम्मीदवारों को मौका दे रही है। इंस्टीट्यूट ने लॉ ऑफिसर के पदों पर आवेदन आमंत्रित करते हैं। आवेदन करने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट www.iitkgp.ac.in विजिट करके अप्लाई कर सकते हैं। आपको बता दें कि, आवेदन करने का आखिरी तारीख 21 अक्टूबर 2025 है। इसलिए जल्द से जल्द अप्लाई करें।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त  विश्वविद्यालय/संस्थान से लॉ की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही 3 साल का कानूनी कामकाज का अनुभव आईपीआर क्लैम, मोनिटरिंग में होना भी जरूरी है। तभी आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए अधिकतम उम्र 35 वर्ष तक होनी चाहिए।

कैसे आवेदन करें

- सबसे पहले आप आईआईटी खड़गपुर लॉ ऑफिसर की भर्ती के लिए आप  आधिकारिक वेबसाइट www.iitkgp.ac.in पर जाएं।

- इसके बाद Jobs के साथ Staff Opening सेक्शन में जाएं।

- अब इसमें अपनी बेसिक डिटेल्स, शैक्षिक योग्यता, अनुभव, पता आदि जानकारी को दर्ज कर दें।

- इसके बाद आप फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरुरी डॉक्यूमेंट्स को मांगे गए साइज में अपलोड़ कर दें।

- आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म सब्मिट कर दें।

- भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख ले।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?