आइकिया इंडिया का घाटा 2019-20 में बढ़कर 720 करोड़ रुपये हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2020

नयी दिल्ली। फर्नीचर क्षेत्र की खुदरा कंपनी आइकिया इंडिया का शुद्ध घाटा मार्च, 2020 में समाप्त वित्त वर्ष में बढ़कर 720.1 करोड़ रुपये हो गया। नियामकीय दस्तावेजों से यह जानकारी मिली है। इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 685.4 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। बाजार आसूचना कंपनी टॉफलर द्वारा साझा कंपनी पंजीयक के पास जमा कराए गए दस्तावेजों से यह जानकारी मिली है। हालांकि, वित्त वर्ष 2019-20 में आइकिया इंडिया की शुद्ध बिक्री 64.68 प्रतिशत बढ़कर 566 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 343.7 करोड़ रुपये थी।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू