फिर सोशल मीडिया यूजर्स के साथ आँख-मिचौली खेलती नजर आईं Ileana D'Cruz, शेयर की अपने बच्चे की पिता की तस्वीर

By एकता | Jul 02, 2023

अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज का सोशल मीडिया यूजर्स के साथ आँख-मिचौली का गेम जारी है। अभिनेत्री अपने बच्चे के पिता का चेहरा दुनिया को नहीं दिखा रही हैं, लेकिन उनकी झलक शेयर करके लोगों की उत्सुकता जरूर बढ़ा देती हैं। अभिनेत्री ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी लगाई, जिसमें उन्होंने अपने होने वाले बच्चे के पिता की तस्वीरें लगाते हुए लोगों को उनकी झलक दिखाई। तस्वीर में, इलियाना के बच्चे के पिता अपने पेट डॉग को प्यार करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर चर्चा का माहौल एक बार फिर गर्म कर दिया। यूजर्स अभिनेत्री से उनके होने वाले बच्चे के पिता के बारे में पूछ रहे हैं।


इसे भी पढ़ें: Satyaprem Ki 'Katha' ने जीता दर्शकों का दिल, Kiara Advani के अभिनय के मुरीद हुए Sidharth Malhotra

सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाहों की मानें तो इलियाना डिक्रूज किसी और नहीं बल्कि अभिनेत्री कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल को डेट कर रही हैं। दोनों को कैटरीना के बर्थडे हॉलिडे पर साथ में स्पॉट किया गया था। इलियाना ने भले ही अपने होने वाले बच्चे के पिता के नाम की घोषणा नहीं की है, लेकिन लोगों को पूरा यकीन है कि वो सेबेस्टियन ही है।

प्रमुख खबरें

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे