एक साल का हुआ Ileana D'Cruz का बेटा Koa Phoenix Dolan, अभिनेत्री ने साझा की जन्मदिन पार्टी की तस्वीरें

By एकता | Aug 07, 2024

अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने बीते दिन अपने बेटे कोआ फीनिक्स डोलन के पहले जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। तस्वीरों में, अभिनेत्री ने अपनी छोटी सी फैमिली की झलक दिखाई। बता दें, इलियाना ने पिछले साल 1 अगस्त को बेटे को जन्म दिया था। उन्होंने अप्रैल 2023 में अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी।

इसे भी पढ़ें: शादी के बाद भी Parineeti Chopra और Raghav Chadha के बीच बरकरार है दूरियां? एक्ट्रेस ने शेयर की झलक | WATCH

तस्वीरें साझा करते हुए इलियाना डिक्रूज ने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'समय कहाँ चला गया?? (आँसू रोकने वाला चेहरा इमोजी)। बस ऐसे ही, मेरा बच्चा 1 साल का हो गया (लाल दिल, नज़र ताबीज और चमक इमोजी)।' बता दें, इलियाना ने पिछले साल 5 अगस्त को एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करके अपने बेटे का परिचय कराया था। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'कोई भी शब्द यह नहीं बता सकता कि हम अपने प्यारे बेटे का दुनिया में स्वागत करते हुए कितनी खुश हैं। दिल भर आया है।'

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ KSTP प्रोजेक्ट में विजिलेंस जांच के आदेश

Mustard Oil और सोयाबीन की कीमतों में उछाल, मूंगफली व पाम तेल के भाव लुढ़के

MPSC Paper Leak मामले पर Harshvardhan Sapkal ने पुणे में प्रदर्शनकारी छात्रों का किया समर्थन

जंतर-मंतर पर महिलाओं से दुर्व्यवहार के आरोपों पर Rahul Gandhi ने Amit Shah से मांगा जवाब