By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2022
नयी दिल्ली, तुर्की के नागरिक इल्कर आयसी ने एअर इंडिया का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। विमानन उद्योग के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। टाटा संस’ ने 14 फरवरी को तुर्की एयरलाइंस’ के पूर्व प्रमुख इल्कर आयसी को अपनी विमानन कम्पनी एअर इंडिया का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की थी।