दिल्ली पुलिस ने अपने पूर्व आयुक्त वेद मारवाह को दी श्रद्धांजलि, कहा- हमें बहुत याद आएंगे सर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने अपने पूर्व आयुक्त वेद मारवाह को शनिवार को श्रद्धांजलि दी। मारवाह का 87 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया था। वर्ष 1985 से 1988 तक दिल्ली पुलिस के आयुक्त रहे मारवाह बाद में झारखंड, मिजोरम और मणिपुर के राज्यपाल भी रहे। गोवा के कार्यकारी पुलिस महानिदेशक जसपाल सिंह ने बताया कि मारवाह ने उत्तरी गोवा में मापुसा के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। सिंह के मुताबिक गोवा में अपने घर में गिर जाने के बाद मारवाह को तीन सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को शाम साढ़े सात बजे उनका निधन हो गया। 

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.