Madhya Pradesh के आगर मालवा में नशीले पदार्थों की अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़, 10 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2026

पुलिस ने मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में अवैध रूप से नशीले पदार्थ बनाने वाली इकाई का भंडाफोड़ कर करीब 10 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन जब्त की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उज्जैन, जावरा और नीमच इकाइयों की संयुक्त टीम ने तड़के करीब चार बजे मौके पर पहुंचकर परिसर को चारों ओर से घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया लेकिन सुबह 10 बजे तक कोई भी व्यक्ति खेप लेने नहीं पहुंचा।

खत्री ने बताया कि तलाशी के दौरान 31.25 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त की गई जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई है तथा इस दौरान मादक पदार्थ बनाने में प्रयुक्त करीब 600 किलोग्राम रसायन जब्त किए गए। खत्री और सीबीएन के एक अन्य अधिकारी वी.एस. कुमार ने बताया कि मौके से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

संसद के एक और सत्र की हलचल! संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू बोले- सत्रावसान नहीं हुआ, सरकार जब चाहे बुला सकती है बैठक

भारत आने की तैयारी में लगे थे जिनपिंग-पुतिन, अचानक भागे-भागे रूस पहुंच गए CIA चीफ

Nepal Flash Floods | नेपाल में जलप्रलय! लापता लोगों में 300 से अधिक भारतीय शामिल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल का बड़ा बयान

Nepal Flood: ICIMOD ने हिमस्खलन को माना तबाही की वजह, 160 से अधिक मौतें