अवैध पटाखा फैक्टरी सात लोगों की मौत का कारण बनी

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 22, 2022

ऊना । हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के टाहलीवाल इलाके में आज जिस पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हुआ है वह अवैध रूप चल रही थी।  लेकिन प्रशासन को इसकी कानों कान खबर नहीं थी। प्रशासन इस मामले में इस कदर लापारवाह रहा कि किसी को भी पता नहीं था कि यहां पटाखा बनाने का काम चल रहा है।  सरकारी उदासीनता की वजह से आज सात लोगों की मौत हो गई। 

यह फैक्टरी यहां कब से हैं और किस तरह से संचालित हो रही रही थी इस संबंध में किसी के पास कोई जानकारी नहीं है। एसपी ऊना का कहना है कि इस पूरे मामले में जांच की जाएगी। हालांकि फैक्टरी संचालक के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं ब्लास्ट में 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके से मिली जानकारी के अनुसार यहां अब भी बारूद भरा हुआ है। ब्लास्ट करीब सुबह 11 बजे हुआ है।  एसपी ऊना का कहना है कि यह फैक्टरी यहां कैसे स्थापित की गई इस संबंध में जांच की जाएगी। वहीं मृतकों की शिनाख्तों के प्रयास किए जा रहे हैं। मरने वालों में महिलाएं भी शामिल है। 

इसे भी पढ़ें: सेल्फी लेते नहर में डूबे छात्र छात्रा , एक का शव बरामद

स्थानीय पंचायत की प्रधान सुरेखा राणा ने बताया यह फैक्‍टरी पूरी तरह से अवैध थी। पंचायत की एनओसी के बिना इसका संचालन किया जा रहा था। फैक्‍टरी में पानी का कनेक्शन भी नहीं लिया गया था। यह फैक्‍टरी स्वां के बिल्कुल छोर पर थी। आसपास के लोगों और पड़ोसियों को भी इसके बारे में जानकारी नहीं थी। हादसे के शिकार हुए सभी लोग अन्‍य राज्‍यों के निवासी हैं। आग पर काबू पा लिया गया है व आग से झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। प्रशासन व स्‍थानीय लोग भी घायलों की मदद को आगे आए व तुरंत अस्पताल पहुंचाया। छह कर्मियों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया, एक ईएसआई में है। गंभीर रूप से घायल लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ भेजने की तैयारी है।

पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है। एक घायल महिला ने बताया कि विस्फोट के समय फैक्टरी में करीब 30 से 35 लोग काम कर रहे थे। अचानक जोरदार धमाके के बाद फैक्ट्री में आग भड़क गई। हादसे में अब तक  सात महिला कामगारों की मौत की पुष्टि हुई है। फैक्टरी में विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि मौके पर जांच की जा रही है। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में पटाखा फैक्टरी में आग से छह महिलायें जिंदा जलीं 20 मजदूर झुलसे

फैक्टरी में काम करने वाले सभी मजदूर बिहार व उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि अब तक आग लगने के कारणों को खुलासा नहीं हो सका है। ब्लास्ट के तत्काल बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पा लिया गया था। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

प्रमुख खबरें

MEA Press Conference : Pakistan पर India का अब तक का सबसे बड़ा हमला, विदेश मंत्रालय ने दुनिया के सामने खोली आतंकिस्तान की पूरी पोल

केरल सरकार का बड़ा फैसला: NEET Protest के खिलाफ दर्ज सभी केस होंगे वापस, Ramesh Chennithala ने दी जानकारी

Taipei Open Semi-Finals: Unnati Hooda और Tanvi Sharma की धमाकेदार जीत, भारत की खिताबी उम्मीदें बरकरार

पूर्व सेना प्रमुख General VN Sharma का 96 वर्ष की आयु में निधन, सेना ने व्यक्त किया दुख