Meerut में अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार और भारी मात्रा में नकली शराब जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2025

मेरठ जिले के इचौली क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को अवैध और अपमिश्रित शराब बनाने वाली एक अवैध फैक्टरी पर छापा मारकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया और बड़ी मात्रा में नकली शराब, पैकिंग सामग्री तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिजीत कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लावड़ कस्बे के पास समसपुर मार्ग तिराहे पर कटे-फटे कपड़ों के एक गोदाम में आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर बड़े पैमाने पर नकली शराब तैयार की जा रही है।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपियों यश उर्फ कलुवा, अंकित, यासीन, अनस, तरुण उर्फ मामा और दिनेश को रंगे हाथों पकड़ लिया।

कुमार के अनुसार आरोपियों के कब्जे से दो बड़े ड्रम और चार कैन, करीब 1,000 खाली प्लास्टिक पव्वे, अपमिश्रित शराब रखने के लिए ट्यूब और यूरिया खाद, एक प्रतिष्ठित ब्रांड की बोतलों के ढक्कन, नकली रेपर और 31 क्यूआर कोड, खाली बोतलें और आपूर्ति में प्रयुक्त वाहन बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में कई के खिलाफ हत्या, धोखाधड़ी, आबकारी अधिनियम और कॉपीराइट उल्लंघन सहित गंभीर धाराओं में पहले से कई मामले दर्ज हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Super League विवाद खत्म! Real Madrid ने UEFA से मिलाया हाथ, European Football में नया दौर

T20 World Cup: कप्तान मार्श की जगह Steve Smith को बुलावा, Australian Team में बड़ा फेरबदल

GDP का Base Year बदला, भारत की Economy को मिलेगा बड़ा बूस्ट? नए आंकड़े होंगे जारी

AI का बढ़ता खौफ, IT Sector में हाहाकार! Infosys और Wipro में तेज गिरावट