बीजेपी नेता के घर से जब्त हुई अवैध शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By सुयश भट्ट | Jun 22, 2021

भोपाल।मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में एक बीजेपी नेता के यहां से कई हजार रुपए की अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने बीजेपी नेता पर मामला दर्ज करते हुए नेता को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि आरोपी मंडल अध्यक्ष देवनारायण जायसवाल है। जिसके घर पुलिस को भारी मात्रा में अवैध शराब होने की जानकारी मिली थी। जहां पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की है। साथ ही आरोपी बीजेपी नेता देवनारायण जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:मध्यप्रदेश में सरकारी दफ्तर के बाहर युवक ने खुद को मारी गोली, फेसबुक लाइव कर दी आत्महत्या की जानकारी 

वहीं जानकारी मिली है कि लॉकडाउन से ही बीजेपी नेता बड़ी मात्रा में शराब बेच रहा था। लगातार मिल रही शिकायत के बाद सोमवार को सायबर सेल ओर नरवर पुलिस दबिश दी। और मौके से बड़ी मात्रा में शराब की पेटी जप्त की। फिलहाल पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।बताया जा रहा है कि देवनारायण जायसवाल नवनियुक्त जिला भाजपा कार्यकारिणी का सदस्य भी है।

प्रमुख खबरें

Assam CM की पत्नी पर आरोप निराधार, MEA सूत्रों का दावा- Pawan Khera के सभी सबूत Fake हैं

Anya Singh की Suit Yourself सिर्फ ट्रेंड सेटर या Digital Content की दुनिया में है एक Game Changer?

India MEA Briefing: Trump के नर्क वाले बयान पर India ने दी प्रतिक्रिया, Nepal Customs Duty विवाद पर भी आया भारत का जवाब

Delhi: Hospital में गंदगी और लंबी लाइनें देख भड़कीं CM Rekha Gupta, अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार