मध्य प्रदेश में अवैध रूप से आ रही धान जब्त, उत्तर प्रदेश से की जा रही थी परिवहन

By दिनेश शुक्ल | Dec 13, 2020

सतना। मध्य प्रदेश में सतना जिले के थाना सिंहपुर अंतर्गत ट्रक द्वारा उत्तर प्रदेश से अवैध रूप से परिवहन कर ले जा रहे धान को ट्रक सहित पुलिस ने जब्‍त कर लिया है। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक  राज किशोर पांडेय पुत्र जागेश्वर पांडेय उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम  अतर्रा थाना अतर्रा जिला बांदा उत्तर प्रदेश से अवैध धान परिवहन करते हुए पाया गया। ट्रक  क्रमांक UP 78 CN 8719  में  धान की 606  बोरियों  लदी हुई थी जो पुलिस ने जब्‍त किया है। वही पुलिस आरोपित से पूछताछ कर जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में बेखौफ बदमाश बंदूक अड़ाकर ट्रैक्टर लूटा, पुलिस ने घेरा तो ट्रैक्टर छोड़कर भागे

पुलिस द्वारा पकड़ गये ट्रक एवं धान की कीमत लगभग  14 लाख रूपए बताई जा रही है। दरआसल उत्तर प्रदेश में सरकारी धान की खरीदी मूल्य कम है जबकि वहाँ की अपेक्षा मध्य प्रदेश में धान कीमत जायदा होने से प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के व्यापारी मुनाफा कमाने के लिए यहाँ अपना अनाज बेंचने आते है। उत्तर प्रदेश में धान की कीमत कम होने से व्यापारियों द्वारा इस प्रकार की कालाबाजारी की जा रही है। जबकि प्रदेश की शिवराज सरकार ने ऐसी कालाबाजारी के खिलाफ अभियान छेड़ने की बात कही है। तो वही इस प्रकार की कालाबाजारी पर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सतत निगाह रखी जा रही है।

प्रमुख खबरें

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi

Delhi में CJP प्रदर्शन पर बोले Shivraj Singh Chouhan, विदेशी ताकतों से मिलकर अराजकता फैला रहा विपक्ष

Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल