कौशांबी में ट्रक से एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अवैध शराब बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2025

कौशांबी जिले की महेवा घाट थाना पुलिस ने एक ट्रक से एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। ये अवैध शराब पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर थाना महेवा घाट पुलिस टीम थाना क्षेत्र के धाता मोड़ के पास पहुंची तो धाता तिराहे के पास मंझनपुर रोड पर एक ट्रक आता दिखाई पड़ा। ट्रक को रोके जाने पर चालक और खलासी ट्रक छोड़कर भागने लगे जिन्हें घेर कर पकड़ लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों ने अपना नाम रमेश कुमार और पप्पू राम निवासी जिला बाड़मेर, राजस्थान बताया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि बरामद की गई अवैध शराब पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ट्रक में 809 पेटी अंग्रेजी शराब थी, जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी