मुझे जनता दल से जोड़ने का कोई सवाल ही नहीं, मैं भाजपा का असली कार्यकर्ता और मुख्यमंत्री हूं: बसवराज बोम्मई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2021

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि वह ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के असली कार्यकर्ता’’ और मुख्यमंत्री हैं तथा सभी को विश्वास में लेकर काम करेंगे। हाल में जनता दल (सेक्युलर) द्वारा वर्तमान भाजपा सरकार को ‘जनता परिवार सरकार’ बताने से जुड़े एक सवाल के जवाब में बोम्मई ने कहा, ‘‘वह (एच डी कुमारस्वामी) जानते हैं कि मैंने किस परिस्थिति में जनता दल छोड़ा था। मैं पिछले 15 वर्षों से भाजपा में हूं, इसलिए मुझे जनता दल से जोड़ने का कोई सवाल ही नहीं उठता।’’ 

बोम्मई ने कहा, ‘‘हासन के पदाधिकारी (भाजपा) आए थे और मुझसे मुलाकात की। मैं उनसे एक बार फिर बात करूंगा, किसी संदेह या आशंका की कोई जरूरत नहीं है। मैं अपनी पार्टी, कार्यकर्ताओं और विधायकों को विश्वास में लेकर काम करूंगा।’’ बोम्मई, प्रीतम गौड़ा के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता देवेगौड़ा के आवास पर बोम्मई के जाने से नाराज हैं। 

इसे भी पढ़ें: अमित शाह के बाद कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई से मिले शरद पवार, तेज हुई सियासी अटकलें 

उधर, राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री सी. एन. अश्वथ नारायण ने दावा किया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के क्रियान्वयन के संबंध में आदेश जारी करने के लिए कर्नाटक देश में पहला राज्य बन गया है। वर्तमान शैक्षणिक वर्ष 2021-2022 से नीति के क्रियान्वयन पर राज्य सरकार ने शनिवार को आदेश जारी किया है। नारायण के कार्यालय से जारी बयान में उनके हवाले से कहा गया, ‘‘इसके साथ ही कर्नाटक एनईपी-2020 के क्रियान्वयन के संबंध में आदेश जारी करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।’’ उन्होंने कहा कि यह एनईपी के दिशानिर्देशों के अनुसार किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Adidas ने Gurugram Tech Team में की Layoffs, 20 प्रतिशत से कम पद प्रभावित

Varanasi में भाषण के दौरान CM Chandrababu Naidu ने हिंदी बोलकर जीता जनता का दिल

Coal Ministry ने शुरू किया Commercial Coal Auction का 16वां दौर, 25 ब्लॉक होंगे नीलाम

Semicon 2.0 से 1 लाख युवाओं को मिलेंगी नौकरियां, IT Minister Ashwini Vaishnaw का दावा