मुख्यमंत्री बोम्मई ने अपने पास रखा वित्त, आर. अशोक को मिला राजस्व, सभी नए मंत्रियों को बांटे गए विभाग

मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान अरागा जनेंद्र को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री गोविंद करजोल को प्रमुख और मध्यम सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
बेंगलुरू। कर्नाटक में बसवराज बोम्मई मंत्रिमंडल का बुधवार को विस्तार हो गया था और अब शनिवार को नए मंत्रियों को विभाग बांटे गए हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने अपने पास वित्त, बेंगलुरु विकास और मंत्रिमंडल मामलों के मंत्रालय की जिम्मेदारी रखी है। दरअसल, राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने बुधवार को बसवराज बोम्मई की उपस्थिति में 29 मंत्रियों को शपथ दिलाई थी।
इसे भी पढ़ें: अमित शाह के बाद कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई से मिले शरद पवार, तेज हुई सियासी अटकलें
मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान अरागा जनेंद्र को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री गोविंद करजोल को प्रमुख और मध्यम सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। आनंद सिंह को पारिस्थितिकी और पर्यावरण, वी सोमन्ना को आवास, प्रभु चव्हाण को पशुपालन, आर अशोक को राजस्व आवंटित किया गया।
ರಾಜ್ಯ ಸರಕಾರದ ನೂತನ ಸಚಿವರುಗಳಿಗೆ ಖಾತೆ ಹಂಚಿಕೆ ಮಾಡಿ ಮಾನ್ಯ ರಾಜ್ಯಪಾಲರು ಆದೇಶಹೊರಡಿಸಿದ್ದು, ಎಲ್ಲ ಸಚಿವರುಗಳಿಗೆ ಅಭಿನಂದನೆಗಳು. pic.twitter.com/FoYuW5a1eQ
— Basavaraj S Bommai (@BSBommai) August 7, 2021
अन्य न्यूज़














