New Jersey में मस्जिद के बाहर इमाम पर हुआ हमला, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2024

नेवार्क । अमेरिका के न्यूजर्सी में बुधवार को मस्जिद के बाहर एक इमाम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलवारों की तलाश जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों का कहना है कि इमाम की हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि इस बारे में अब तक कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं कि गोलीबारी की ये घटना मुस्लिम-विरोधी विचारधारा से प्रेरित होकर अंजाम दी गई थी। मामले में जांच जारी है और हमलावर की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: America ने हूतियों को लाल सागर में जहाजों पर हमले बंद करने या फिर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी

अटॉर्नी जनरल मैट प्लैटकिन ने कहा, ‘‘मैं जनता हूं कि इस हत्या की खबर से इस समय न्यूजर्सी में कई लोग अत्यधिक भय या चिंता में हैं।’’ नेवार्क के जन सुरक्षा निदेशक फ्रिट्ज फ्रैगे ने बताया कि शरीफ पांच साल तक स्थानीय मस्जिद में स्थानीय इमाम रहे थे। उन्होंने इमाम को अंतरधार्मिक समुदाय के एक नेता के रूप में याद किया, जिन्होंने न्यूजर्सी में सुरक्षित माहौल स्थापित करने के लिए काफी काम किया।

प्रमुख खबरें

इलाहाबाद HC ने अवैध हिरासत पर UP Police को फटकारा, कहा- अपना कानून चला रहे

Delhi में तिरंगा मार्च निकाल रहे करीब 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में, Connaught Place में सुरक्षा कड़ी

SRFTI Kolkata ने वीसी से मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में 6 छात्रों को निकाला

Rajasthan में 9 नए Expressways और जल परियोजनाओं से बदल रहा ढांचा, CM Bhajan Lal Sharma का दावा