बाल विवाह को कोई भी मुस्लिम संगठन नहीं देता बढ़ावा, असम में मुस्लिम विवाह और तलाक रजिस्ट्रेशन कानून रद्द करने पर आया लखनऊ ईदगाह के इमाम का रिएक्शन

By अभिनय आकाश | Jul 19, 2024

असम निरसन विधेयक 2024 के माध्यम से असम मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम और 1935 के नियमों को रद्द करने के असम सरकार के फैसले के बाद लखनऊ ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने शुक्रवार को कहा कि कोई भी मुस्लिम संगठन बाल विवाह को बढ़ावा नहीं देता है। मौलाना खालिद ने शुक्रवार को एएनआई से बात करते हुए कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि कोई भी मुस्लिम संगठन बाल विवाह को बढ़ावा नहीं देता है। 

इसे भी पढ़ें: '2051 तक एक मुस्लिम बहुल राज्य बन जाएगा असम, इसे कोई नहीं रोक सकता', हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा दावा

महली ने यह भी उल्लेख किया कि बाल विवाह को "बढ़ावा देने" के लिए मुसलमानों के खिलाफ आरोप "निराधार" हैं। मेरा मानना ​​है कि मुसलमान बाल विवाह को बिल्कुल भी बढ़ावा नहीं देते हैं। इसलिए समय-समय पर लगाए जाने वाले ऐसे सभी आरोप निराधार हैं। गुरुवार को हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार ने बाल विवाह को रोकने और विवाह और तलाक पंजीकरण में समानता सुनिश्चित करने के लिए असम निरसन विधेयक 2024 के माध्यम से असम मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम और नियम 1935 को रद्द करने का फैसला किया।

प्रमुख खबरें

Meta को भारत सरकार की अंतिम चेतावनी: Indian Laws का पालन न करने पर छिनेगा Safe Harbour Protection

भारत ने South Africa को 6-1 से रौंदा, Womens Hockey World Cup में रचा इतिहास!

NSE IPO: 5.26 लाख करोड़ के Valuation के साथ सितंबर में मचेगी हलचल, LSE को देगा कड़ी टक्कर

Ease of Doing Business के लिए बड़ा कदम, FDI Approval की सीमा 3 गुना बढ़ाने की तैयारी में Finance Ministry