इमरती देवी को अपने राजनैतिक गुरु से मिली फटकार, सबके सामने मांगी नेत्री ने माफी

By सुयश भट्ट | Jan 28, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना का संकट लगातार बना हुआ है। इस कोरोना काल के बीच नेताओं की लापरवाही चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में सड़क पर मास्क फेंकती नजर आई इमरती देवी को उनके ही राजनैतिक गुरु ने मास्क को लेकर फटकार लगा दी। 

इसे भी पढ़ें:हामिद अंसारी के विवादित बयान पर गृह मंत्री का तंज, कहा - टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक हो रहे है बेनकाब 

वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सिंधिया इमरती देवी को नसीहत देते नजर आ रहे हैं। इमरती देवी पर नजर पड़ते ही सिंधिया बीजेपी नेत्री को कपड़े के मास्क की जगह क्लिनिकल मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं। जिसके बाद इमरती देवी कान पकड़ते हुए कहती हैं कि गलती हो गई, माफ कर दो महाराज। 

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी भी नेता ने सार्वजनिक तौर पर लापरवाही बरती हो। खुद इमरती देवी का एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ था जिसमें इमरती देवी मास्क को सड़क पर फेंकती हुई नजर आई थी। वहीं मंत्री उषा ठाकुर ने तो यहां तक कह दिया था कि उन्हें मास्क लगाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनका गमछा ही सुरक्षा के लिए काफी है। 

प्रमुख खबरें

Assam के Golaghat में 30 Tokay Gecko बरामद, वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम

Working Women के लिए आसान है 4-Day Skin Cycling, रात में त्वचा को मिलेगा पूरा पोषण

दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल

Haryana के पूर्व सैनिक Lal Chand Godara ने 85 साल की उम्र में IGNOU से किया MA