इमरती देवी को उनके विभाग की कोई जानकारी नहीं, बीजेपी और कांग्रेस दोनो ने कसा तंज

By सुयश भट्ट | Dec 31, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को मंडलों में नियुक्तियां मिल गई हैं। लेकिन अभी तक उनके समर्थक यह नहीं समझ पाए हैं कि उन्हें उस विभाग में करना क्या है ? इनमें से एक है इमरती देवी है जिन्हें लघु उद्योग विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने भी उनकी अशिक्षित होने पर मोहर लगाते हुए तंज कस रहे है।

दरअसल लघु उद्योग निगम की नवनियुक्त अध्यक्ष इमरती देवी ने कहा कि लघु उद्योग निगम में मुझे क्या करना है कुछ नहीं पता। मुझे जानकारी नहीं है। मुझे नहीं पता कि क्या प्राथमिकताएँ हैं। मैं अधिकारियों से बात करके बताऊंगी।

इसे भी पढ़ें:MP में सभी टाइगर रिज़र्व हुए हॉउसफुल, नए साल के जश्न के लिए है पर्यटकों का आमद 

इमरती देवी लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर सीधे भोपाल से ग्वालियर पहुंचीं थी। उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कह दिया कि उन्हें अभी अपनी प्राथमिकताएं पता नहीं हैं। उन्होंने भोपाल में जाकर कार्यभार तो संभाल लिया है। अब तक उन्हें विभाग की जानकारी नहीं है। उनके विभाग में क्या होता है, क्या नहीं होता है।

जिसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने भी इमरती की अशिक्षित होने पर मोहर लगाते हुए तंज कसा है। उन्होंने कहा कि वे एक ऐसी महिलाओं में से हैं, जिन्होंने साबित कर दिया है कि जीवन में सफल होने के लिए शिक्षा जरूरी नहीं है। राजनीतिक विवेक सर्वोपरि होता है।

इसे भी पढ़ें:MP में फीका रहेगा न्यू ईयर सेलिब्रेशन, ये रहेंगे नियम 

इसी कड़ी में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह ने भी इमरती देवी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब वे मंत्री थीं तब भी उनकी कार्यशैली देखी है। सबसे बड़ी बात ये है कि प्रजातंत्र में जिसको जनता ने नकार दिया उनको सत्ता देना कहीं न कहीं लोकतंत्र पर कुठाराघात है।

उन्होंने कहा कि आप जनता का मखौल उड़ा रहे हैं। ऐसे लोगों को सत्ता में पद देना जिनका स्वयं का विवेक नहीं है, जो शिक्षित नहीं हैं, कोई विजन नहीं है। जो विभाग उन्हें दिया जा रहा है। यह सरासर लोकतंत्र का अपमान है।

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा