MP में सभी टाइगर रिज़र्व हुए हॉउसफुल, नए साल के जश्न के लिए है पर्यटकों का आमद

Tiger reserve in mp
सुयश भट्ट । Dec 31 2021 3:15PM

टाइगर रिजर्व में 4 जनवरी तक हाउसफुल है। प्रदेश में 6 टाइगर रिजर्व हैं जहां नए साल के जश्न मनाने पर्यटक पहुंचने लगे हैं। कान्हा नेशनल पार्क में करीब 2000 पर्यटक पहुंचे हैं। वहीं बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में करीब 1620 टूरिस्ट हैं। पन्ना टाइगर रिजर्व में करीब 1400 पर्यटक हैं। पेंच टाइगर रिजर्व में 1400 पर्यटक पहुंचे हुए हैं।

भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन नए साल के जश्न के लिए लोग पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। प्रदेश में नए साल की जश्न मनाने के लिए पर्यटकों की आमद है। प्रदेश के सभी 6 टाइगर रिजर्व और आसपास बने होटल फुल हो गए हैं।

आपको बता दें कि टाइगर रिजर्व में 4 जनवरी तक हाउसफुल है। प्रदेश में 6 टाइगर रिजर्व हैं जहां नए साल के जश्न मनाने पर्यटक पहुंचने लगे हैं। कान्हा नेशनल पार्क में करीब 2000 पर्यटक पहुंचे हैं।

इसे भी पढ़ें:MP में फीका रहेगा न्यू ईयर सेलिब्रेशन, ये रहेंगे नियम

वहीं बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में करीब 1620 टूरिस्ट हैं। पन्ना टाइगर रिजर्व में करीब 1400 पर्यटक हैं। पेंच टाइगर रिजर्व में 1400 पर्यटक पहुंचे हुए हैं। और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व 1320 पर्यटक पहुंचे हैं।

बड़ी संख्या में पर्यटक नए साल का जश्न मनाने घरों से बाहर निकले हैं। ऐसा में कोरोना का खतरा भी बढ़ सकता है। क्योंकि जश्न के बीच लोग गाइडलाइन को दरकिनार कर जाते हैं। हालांकि प्रशासन की तरफ से होटल मालिकों को एहतियात बरतने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:एमपी में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, राजधानी में एक्टिव केस की संख्या पहुंची 77 

दरअसल एमपी में पिछले 24 घंटे में 77 कोरोना मरीज सामने आए हैं। एक्टिव केस की संख्या 407 के पार पहुंच गई है। आज मिले 77 मरीजों में से 62 लोगों को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़