IMD Weather Alert: दिल्ली-यूपी समेत 19 राज्यों में दिखेगा मौसम का रौद्र रूप, रहें सावधान

By एकता | May 31, 2026

देश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मई के आखिरी हफ्ते में मौसम का जो बदला हुआ मिजाज देखने को मिला है, वह जून की शुरुआत में भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 1 जून को दिल्ली, यूपी और बिहार समेत देश के 19 राज्यों में आंधी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान लोगों से बेहद सावधान रहने की अपील की गई है।

इसे भी पढ़ें: DRDO ने Panchkula में High Caliber Bomb का सफल परीक्षण, बढ़ी वायुसेना की ताकत

चक्रवाती सिस्टम के कारण बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों में एक चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) बनता नजर आ रहा है। इसके साथ ही पूर्वी मध्य और दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर भी एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इन्हीं मौसमी बदलावों के कारण देश के एक बड़े हिस्से में आंधी-पानी का यह प्रहार देखने को मिलेगा।

इन 19 राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग ने जिन 19 राज्यों के लिए मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, केरल, असम, त्रिपुरा और नागालैंड शामिल हैं। इस दौरान पूर्वी राज्यों में बिजली और वज्रपात (आकाशीय बिजली) का भी कहर देखने को मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: CBSE के ट्रोल हुए छात्रों से Rahul Gandhi ने की मुलाकात, Modi सरकार पर साधा निशाना

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली के लिए जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 1 जून को यहां भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान दिल्ली में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, तापमान की बात करें तो कल दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है।

प्रमुख खबरें

चक्रवात Arnab का खतरा: Andhra Pradesh ने 20 जिलों के लिए 27 करोड़ रुपये किए मंजूर

उत्तर प्रदेश में 2030-31 तक 500 नए Global Capability Center खोलने की तैयारी

100 करोड़ के कथित घोटाले में DMK नेता महेश पोय्यामोझी की अग्रिम जमानत मद्रास हाईकोर्ट से खारिज

सुलतानपुर की विशेष अदालत ने Rahul Gandhi को मानहानि मामले में बरी किया